TET Exam 2026 : 150 अंक की होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी के मूल्यांकन में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, पढ़े सूचना
प्रयागराज। TET Exam 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)TET के आयोजन की तिथि दो, 3 एवं 4 जुलाई निर्धारित करने के बाद अब परीक्षा आयोजन के लिए उसकी संरचना और पाठ्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है।इसे आयोग की वेबसाइट पर https://www.upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
TET आयोजन की अवधि ढाई-ढाई घंटे होगी
TET Exam 2026 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी TET आयोजन की अवधि ढाई-ढाई घंटे होगी। दोनों में प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे, जो एक-एक अंक के रहेंगे। इस तरह 150-150 अंक की परीक्षा Exam होगी। मूल्यांकन में निगेटिव मार्किंग negative marking नहीं की जाएगी।
सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य होंगे
TET Exam 2026 परीक्षा में सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य होंगे। प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक के लिए) की टीईटी TET के लिए पांच खंड यानी बाल विकास एवं शिक्षण विधि, भाषा प्रथम (हिंदी), भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित तथा पर्यावरणीय विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक खंड से 30-30 प्रश्न होंगे और सभी अनिवार्य होंगे। इस तरह कुल 150 प्रश्न Questions पूछे जाएंगे।
उच्च प्राथमिक स्तर में चार खंड से प्रश्न पूछे जाएंगे
इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक के लिए) की टीईटी TET में 4 खंड से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भी प्राथमिक स्तर की तरह बाल विकास एवं शिक्षण विधि के साथ-साथ भाषा से जुड़े 30-30 प्रश्न होंगे, जो एक-एक अंक के रहेंगे। चौथे खंड में (क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक Teacher के लिए गणित/विज्ञान, (ख) सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक Teacher के लिए सामाजिक अध्ययन तथा अन्य किसी शिक्षक Teacher के लिए (क अथवा ख खंड से) 60 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1-1 अंक के होंगे।
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी
शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सुपर टेट (सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा) की संरचना व विषयवस्तु भी वेबसाइट website पर जारी किया है। प्राथमिक स्तर के लिए भर्ती परीक्षा Exam ढाई घंटे को होगी, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प वाले होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होंगे।
अनुमोदन होने पर उसे अपलोड किया जाएगा
आयोग के उप सचिव/जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक की भर्ती के पाठ्यक्रम का अनुमोदन अभी आयोग से नहीं हुआ है। अनुमोदन होने पर उसे अपलोड Upload किया जाएगा। इसे भर्ती परीक्षा Exam की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की सुविधा के लिए जारी किया गया है।