कैशलेश इलाज कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी ने सोशल मीडिया पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों तथा अनुदेशकों को लेकर कहीं यह बात

कैशलेश इलाज कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी ने सोशल मीडिया पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों तथा अनुदेशकों को लेकर कहीं यह बात

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइया बहनों के लिए कैशलेस उपचार व्यवस्था को स्वीकृति दे दी गई है।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जो लोग शिक्षा की सेवा कर रहे हैं, उनकी सेवा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षा कर्मियों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

IMG 20260130 090605 681

सरकार का मानना है कि शिक्षा से जुड़े प्रत्येक कर्मयोगी का सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर शिक्षा कर्मियों और रसोइया बहनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी आर्थिक परेशानी के मिल सकें।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी शिक्षा से जुड़े सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए ऐसे निर्णय लिए जाते रहेंगे।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join