कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 28 जनवरी का शीतअवकाश घोषित

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 28 जनवरी का शीतअवकाश घोषित

जनपद संभल में अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया के आदेशानुसार जिले में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 28 जनवरी 2026 को शीत अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और मदरसा बोर्ड से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू रहेगा। हालांकि, यह आदेश परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा और जिन विद्यालयों में परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि जिले में लगातार ठंड और शीतलहर का असर बना हुआ है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को आदेश दिया गया है कि इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से किया जाए।

1000399222

Leave a Comment

WhatsApp Group Join