बिग ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर प्रदेश के इस जिले में एक से 12वीं तक के स्कूलों में 28 जनवरी का रहेगा अवकाश, देखिए आदेश

बिग ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर प्रदेश के इस जिले में एक से 12वीं तक के स्कूलों में 28 जनवरी का रहेगा अवकाश, देखिए आदेश

सिद्धार्थनगर। भारत मौसम विभाग द्वारा तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा और कड़ाके की ठंड के पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद सिद्धार्थनगर में 28 जनवरी 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के अनुमोदन के उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सभी सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 28 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा।

हालांकि, जिन विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे परीक्षाएं यथावत संचालित की जाएंगी। इसके लिए संबंधित संस्थानों के अध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी और परीक्षाएं नियमानुसार संपन्न कराई जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

प्रशासन ने आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों सहित सभी विद्यालय प्रमुखों और स्थानीय समाचार पत्रों को भी प्रेषित की है, ताकि सूचना जनहित में व्यापक रूप से प्रसारित हो सके।

photo 6321117413973364549 y
Read More

सुझावात्मक परीक्षा कार्यक्रम) कक्षा 1 से 8 तक द्वितीय सत्र परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2026

Leave a Comment

WhatsApp Group Join