UP Anganwadi Bharti : यूपी में निकली आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, जान लें शर्तें
UP Anganwadi Bharti : यूपी के फिरोजाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती निकली है. आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से चल रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 है UP उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में भर्ती होने का मौका है. आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से चल रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 है. यह भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए हो रही है. चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएग।
आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ही स्वीकार किया जाएगा। कुल कितनी वैकेंसी है?यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कुल 202 वैकेंसी है. ये रिक्तियां फिरोजाबाद जिले के विभिन्न चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध हैं. इस भर्ती में शिकोहाबाद, टूंडला, फिरोजाबाद, जसराना, एका, कोटला, सिटी फर्स्ट और सिटी सेकेंड सहित कई परियोजनाओं में पद खाली हैं. सबसे अधिक रिक्तियां टूंडला और शहरी क्षेत्रों में घोषित की गई हैं, जिससे स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
शैक्षणिक योग्यता
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है. अधिकतम योग्यता पोस्ट ग्रेजुएशन तक मान्य है. जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आयु सीमा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी. आयु की गणना हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती में किसी भी श्रेणी को अलग-अलग से आयु में छूट नहीं दी जाएगी।