महिला शिक्षामित्र ने सरयू में लगाई छलांग, मछुआरों कूदकर बचाई जान

महिला शिक्षामित्र ने सरयू में लगाई छलांग, मछुआरों कूदकर बचाई जान

भागलपुर। महिला शिक्षामित्र shikshamitra ने पारिवारिक कलह से तंग आकर शुक्रवार Friday की दोपहर भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। संयोग से पुल के नीचे निर्माण कर रहे मजदूरों व मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच सकी।पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। महिला की तबीयत में सुधार है।

लार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शिक्षामित्र shikshamitra है। वह दोपहर में करीब डेढ़ बजे मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल पर स्कूटी scooty से पहुंची। उसने स्कूटी खड़ी कर अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी।

नीचे मौजूद मजदूरों व मछुआरों ने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला व इसकी सूचना information पुलिस Police को दी। भागलपुर चौकी प्रभारी संतोष सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले जाया गया। वहां डॉ. रजत व डॉ. अविनाश मौर्य Avnish maurya ने प्राथमिक उपचार किया।

पुलिस Police की सूचना information पर ससुराल व मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य को देखते हुए स्वजन मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। महिला के पति उत्तर प्रदेश पुलिस UP Police में सिपाही के पद पर गोंडा पुलिस लाइंस में तैनात हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, महिला की हालत अब स्थिर है। महिला ने बताया कि उसके 11 वर्ष Year व 7, वर्ष के 2 बच्चे हैं। वह लंबे समय से पारिवारिक तनाव से परेशान थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join