बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों तथा अन्य कर्मचारियों के मानदेय को लेकर बीएसए साहब की तरफ से बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश

बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों तथा अन्य कर्मचारियों के मानदेय को लेकर बीएसए साहब की तरफ से बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश

IMG 20260119 180128 378

 

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी – सुलतानपुर।
पत्रांक / समग्र शिक्षा / लेखा / 34777-83 / 2025-26
दिनांक : 17.01.2026
समस्त – खण्ड शिक्षा अधिकारी,
जनपद – सुलतानपुर।
अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय पत्रांक / समग्र शिक्षा / लेखा / 34777-83 / 2025-26 दिनांक 06.01.2026 का अवलोकन करें, जिसके द्वारा आपको निर्देशित किया गया था कि अपने-अपने विकास खण्ड के शिक्षा मित्र, अनुदेशक, स्पेशल एजुकेटर, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक लेखाकार एवं ब्लाक एमआईएस के मानदेय भुगतान हेतु उपस्थिति प्रत्येक दशा में माह के 01 तारीख को कार्यालय के ई-मेल –

bsa.sultanpur@gmail.com पर तथा मूलरूप में कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध शासकीय कार्यवाही (जैसे वेतन अवरुद्ध, प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन वृद्धि अवरुद्ध) करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। किन्तु आप द्वारा शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के माह दिसम्बर, 2025 के मानदेय भुगतान हेतु उपस्थिति उपलब्ध नहीं करायी गयी है, जो अत्यन्त खेदजनक है एवं आदेश अवहेलना की श्रेणी में आता है।

अतः आपको अन्तिम रूप से सचेत करते हुए पुनः निर्देशित किया जाता है कि 02 दिवस के भीतर शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के माह दिसम्बर, 2025 के मानदेय भुगतान हेतु उपस्थिति अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अगले माह से अपने-अपने विकास खण्ड के शिक्षा मित्र, अनुदेशक, स्पेशल एजुकेटर, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक लेखाकार एवं ब्लाक एमआईएस के मानदेय भुगतान हेतु उपस्थिति प्रत्येक दशा में माह के 01 तारीख को कार्यालय के ई-मेल – bsa.sultanpur@gmail.com पर तथा मूलरूप में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उपरोक्तानुसार आप द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के माह दिसम्बर, 2025 के मानदेय भुगतान हेतु उपस्थिति अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध नहीं करायी जाती है तो आपके विरुद्ध शासकीय कार्यवाही (जैसे वेतन अवरुद्ध, प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन वृद्धि अवरुद्ध) करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
(उपेन्द्र गुप्ता)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
सुलतानपुर
प्रतिलिपि – निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उ०प्र० लखनऊ।
जिलाधिकारी महोदय, सुलतानपुर।
शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ।
सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मण्डल अयोध्या।
वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सुलतानपुर।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा सुलतानपुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
सुलतानपुर

Leave a Comment

WhatsApp Group Join