UP Weather News: उत्तर प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद अब आफत, मौसम विभाग ने की डराने वाली भविष्यवाणी
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में मौसम whether का मिजाज एक बार फिर पलटने वाला है। बीते दो दिनों day’s की मामूली राहत के बाद अब कड़ाके की ठंड winter की दूसरी लहर (Cold Wave) दस्तक दे रही है। पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है।मौसम विभाग whether department ने अगले 48 घंटों के लिए ‘डराने वाली’ भविष्यवाणी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अब दिन और रात, दोनों के तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन और जानलेवा कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। ज्यादातर जिलों District में दिन के समय धूप निकली लेकिन रात अब भी कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान सूबे के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया। पश्चिम में मेरठ और तराई में बहराइच सबसे सर्द रहे। मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.1 और बहराइच में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग whether department के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है। इसके गुजरने के बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा मैदानी इलाकों में गलन बढ़ाएगी। नतीजतन सोमवार Monday से रात और दिन day के तापमान में और कमी आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। रविवार Sunday को मेरठ और बहराइच के अलावा मुजफ्फरनगर (5.8 डिग्री), अलीगढ़ (5.8 डिग्री) और हमीरपुर (5.9 डिग्री) में न्यूनतम तापमान काफी कम रहा।
इसके अलावा बरेली और नजीबाबाद में पारा 6.0 डिग्री, जबकि गोरखपुर और आजमगढ़ में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नजीबाबाद में सबसे ठंडा दिन रहा।अधिकतम तापमान के मामले में 7 शहरों में पारा काफी कम रहा, जिससे दिन भर गलन महसूस की गई। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान सबसे कम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। इसके अलावा फतेहपुर (15.6 डिग्री), लखीमपुर खीरी (16.2 डिग्री), फतेहगढ़ (16.8 डिग्री), बुलंदशहर (16.8 डिग्री), शाहजहांपुर (17.0 डिग्री) और मेरठ (18.0 डिग्री) में भी दिन का तापमान बहुत कम रहा।
प्रयागराज में पिछले 3 दिन day से धूप निकलने कारण दिन-रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। फिर भी सुबह-शाम की ठंड winter बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड record किया गया जो शनिवार को 23.2 डिग्री Digree था। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछली रात 6.4 डिग्री था।
प्रदेश के 11 शहरों में कोहरे ने परेशान किया
रविवार Sunday को कुशीनगर, गोरखपुर आईएएफ और आजमगढ़ में दृश्यता कोहरे की वजह से शून्य रही। बलिया, बहराइच और अलीगढ़ में 20 से 30 मीटर तक ही दृश्ता रही। वहीं, सरसावा, बस्ती, मुरादाबाद, नजीबाबाद और श्रावस्ती में 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता दर्ज की गई मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने का अनुमान जताया हें।