शिवकुमार शुक्ला जी का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने????

शिवकुमार शुक्ला जी का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने????

सम्मानित शिक्षामित्र भाइयों और बहनों की निरंतर सेवा में लगे हमारे सभी सम्मानित प्रांतीय ,मंडलीय ,व जिला के पदाधिकारी गणों कम समय में हम लोगों को बहुत बड़े विजन को सफल करने का काम करना है इसलिए आप सब लोग बड़ी मुस्तैदी के साथ अपने जिम्मेदारियो का निर्वहन करते हुए अपने विजन को आगे बढ़ाएं ।।

ये भी पढ़ें 👉 शीतकालीन अवकाश में शिक्षामित्र करेंगे यह काम,15 जनवरी तक कार्य पूरा करने के आदेश, शिक्षामित्रों को लेकर सचिव महोदय की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश

हम लोगों ने पिछले तीन वर्षों में सब को साथ लेकर के शिक्षामित्र के खुशहाली का एक सपना देखा जो जाते हुए साल 2025 में शुरुआत हुआ है और आने वाले साल 2026 में प्रलक्षित हो हमारा परिवार खुशहाल हो हमारा जीवन समृद्ध हो हमारे बच्चों की ज़रूरतें हम सब पूरी कर सकें और अपने जीवन को आसान बना सके।।

 इसी उद्देश्य में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ निरंतर प्रयासरत है ।।

पूरे प्रदेश के शिक्षा मित्रों को सहयोग समर्थन और विश्वास के लिए आभार आप सब ने तमाम ताने सुने तमाम लोगों की विचारों से आहत हुए हम भी आहत हुए पूरा संगठन अथवा उसके बाद भी निरंतर संघर्ष की तरफ चलते रहे इसलिए आप सब का योगदान बहुमूल्य है।।

 नए वर्ष 2026 में अपने जीवन की अच्छी शुरुआत हम सब करें सबको एक उत्साह मिले और जिस उद्देश्य के लिए संघर्ष हम लोग करते है उसमें आगे बढ़े उसकी प्रतिपूर्ति हो नए वर्ष 2026 में हम आप सबके लिए कामना करते हैं ।।

कम समय में अब हम लोग अपनी विजन को पूरा करें इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि संगठन के निर्देश का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करें ।।

हम आप सबसे अपेक्षा करते हैं की प्रदेश संगठन जो भी आदेश निर्देश व अनुरोध करता है वह आपके अच्छे के लिए करता है हमारे हर निर्णय में आप सबने साथ दिया है दे रहे हैं और देते रहेंगे इसी उम्मीद के साथ हम सब का दिन शुभ हो समय अच्छा हो और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करें धन्यवाद।।

सभी संघर्षशील साथियों और निरंतर संगठन हित में संघर्ष करने वाले सभी जांबाज साथियों और वरिष्ठ पदाधिकारी गणों को मेरा अभिवादन।।

आपका

शिव कुमार शुक्ला 

 प्रदेश अध्यक्ष

Read More 

PCS Fintec MTS भर्ती 2025: शिक्षा विभाग 92 पदों पर 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Leave a Comment

WhatsApp Group Join