UP Weather: साइबेरियाई हवाओं की एंट्री से बढ़ेगी गलन, 40 से अधिक जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather: साइबेरियाई हवाओं की एंट्री से बढ़ेगी गलन, 40 से अधिक जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

यूपी Uttar Pradesh में कड़ाके की ठंड winter पड़ रही है। शीतलहर जारी है। इसके कारण दिन का तापमान लगातार सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रह रहा है। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब 6.5 डिग्री नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।हालांकि यह शनिवार के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जनगणना के लिए इस बार मिलेगा ज्यादा मानदेय

पूर्वी यूपी up में रविवार को दिनभर घने कोहरे के बादल आसमान में छाए रहे। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। दिन में करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ साइबेरिया की तरफ से भी ठंड winter हवाओं की आमद शुरू हो गई है। हवाएं अपने साथ कोल्ड Cold एयर मास ला रही हैं। इसके कारण पूर्वी यूपी UP में शीत लहर शुरू हो गया है।

एक हफ्ते तक जारी रहेगा सर्दी का सितम

मौसम विशेषज्ञों ने अगले एक हफ्ते week तक कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अभी दो बेहद शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बारी-बारी सक्रिय हो रहे हैं। इसके अलावा रूस की तरफ से ठंडी हवाओं की आमद बनी रहेगी, जिसके कारण घना कोहरा छाया रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। अगले 6 दिनों day’s तक कोहरे का येलो अलर्ट Alert बना रहेगा।

इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, देखें जिलावाइस लिस्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर समेत आसपास के अन्य जिलों में कुहासे का ऑरेंज अलर्ट है मौसम विभाग ने अनुमान लगाया हैं की उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भीषण ठंड के आसार हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join