Biometric present : कर्मचारियो की लगने लगी बायोमीट्रिक उपस्थिति
जासं रायबरेली: बेसिक शिक्षा विभाग में मंगलवार से बायोमीट्रिक उपस्थिति शुरू हो गई है। सभी 22 स्थायी कर्मचारियों का बायोमीट्रिक डाटा मशीन में फीड कर दिया गया है। इससे पूर्व बीएसए ने सभी कर्मचारियों को इस नई व्यवस्था की जानकारी दे दी थी।
ये भी पढ़ें
शिक्षकों के लिए जरूरी सूचना: 25 दिसम्बर की छुट्टी रहेंगी या जयंती मनाई जाएगी, जानिए क्या है आदेश
सभी को हिदायत भी दे दी गई थी कि समय पर कार्यालय पहुंचकर डिजिटल उपस्थिति लगाएं। बेसिक विभाग के सभी कर्मचारी दस बजे तक कार्यालय पहुंच गए। सभी ने बारी-बारी से बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद ही अपने पटल पर काम शुरू किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि बायोमीट्रिक शुरू हो गई है। सभी कर्मचारियों को दस बजे तक कार्यालय आना होगा। इसके बाद दस मिनट का समय और मिलेगा।
ये भी पढ़ें
कुत्तों की गिनती Beo अब नोडल अधिकारी




