UP Weather Update: लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के इन 25 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, 25 द‍िसंबर से और बढ़ेगी ठंड

UP Weather Update: लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के इन 25 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, 25 द‍िसंबर से और बढ़ेगी ठंड

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरब से पश्चिम क्षेत्रों में तापमान में मामूली वृद्धि रही, लेकिन कोहरे से राहत नहीं मिली। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, उन्नाव और कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य हो गई और मंगलवार को भी स्थिति में कोई सुधार के आसार नहीं हैं।लखनऊ में भी कहीं-कहीं घना कोहरा रहा। मध्य एवं पूर्वी यूपी uttar pradesh के लगभग ज्यादातर जिलों District अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से 2 दिन ठंड winter से राहत मिलेगी। गुरुवार से विक्षोभ का असर खत्म होगा और पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश Pradesh में उत्तरी-पछुआ हवा चलेगी, जिससे गलन बढ़ेगी।

UP Weather Update
UP Weather Update

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह Atul Kumar Singh के अनुसार, सोमवार को राजधानी समेत कई जिलों में घने कोहरे के चलते निकलना दूभर था। लखनऊ, बहराइच, इटावा, मुरादाबाद और फरूखाबाद में सुबह दृश्यता 20 मीटर, बरेली शाहजहांपुर में 25 मीटर और मेरठ में 30 मीटर दर्ज की गई।

लखनऊ की बात करें तो यहां 2 दिन से ठंड winter का उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को दिन में धूप निकलने से सामान्य तापमान रहा, लेकिन सूरज ढलने और हल्की हवा चलने से गलन बढ़ी। यहां दिन day का तापमान लगभग 3 डिग्री वृद्धि के साथ 20.5 और न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join