शिक्षामित्रों के स्थानांतरण/ समायोजन के सम्बन्ध में आदेश जारी

शिक्षामित्रों के स्थानांतरण/ समायोजन के सम्बन्ध में आदेश जारी

सुल्तानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुलतानपु उपेन्द्र गुप्ता ने शिक्षा मित्रो के स्थानांतरण के सम्बन्ध मे आज दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को आदेश जारी कर दिया है। पत्र मे समस्त खण्ड शिक्ष अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित प्रारूप पर समस्त शिक्ष मित्रो की सूचना एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय को उपलब्ध कराए जिससे शिक्षा मित्रो का स्थानांतरण व समायोजन समयान्तर्गत किया ज सके ।

ये भी पढ़ें 👉 शिक्षामित्र महत्वपूर्ण आर्डर: एक सप्ताह के अंदर इस प्रारुप पर सूचना उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में BSA साहब का आदेश जारी

ये भी पढ़ें 👉 MLC श्रीचंद शर्मा के साथ शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के नेताओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, महाबहस का वीडियो देखें

उक्त के सम्बन्ध मे आदर्श शिक्षामित्र एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा व जिला महामन्त्री प्रदीप यादव ने समस्त ब्लाक अध्यक्षो व वरिष्ठ पदाधिकारीगण से अनुरोध किया है कि समस्त वांछित सूचनाओं सहित प्रारूप को शीघ्र भरवा कर अपने अपने विकास खंडो से सूचनाए शीघ्र जिले पर भेजवाने मे विभाग व शिक्षामित्रो का सहयोग करे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सतीक्षण तिवारी ने टी है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join