बड़ी खबर: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए कौन-कौन से प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर
उत्तर प्रदेश UP में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ cm Yogi adityanath की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक cabinet meeting में उत्तर प्रदेश UP के विकास और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। योगी कैबिनेट Yogi cabinet ने प्रयागराज और भदोही में नए पुल, मदरसा टीचरों Teacher को वेतन समेत 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को लेकर फिर मुख्यमंत्री योगी जी से हुई मुलाकात,आई यह सूचना
ये भी पढ़ें
कम उपस्थिति वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, बीएसए ने मांगी रिपोर्ट
योगी कैबिनेट Yogi cabinet ने उच्च शिक्षा विभाग के दो बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई है। इसमें भदोही स्थित काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अब ‘काशी नरेश विश्वविद्यालय’ के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट की इकाइयों को एकीकृत कर शाहजहांपुर में ‘स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय’ की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके साथ ही गोरखपुर में ‘उत्तर प्रदेश UP वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय’ की स्थापना के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। उत्तर प्रदेश UP मदरसा (अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान) विधेयक, 2016 को वापस लिए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है।
इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देते हुए सरकार Government ने प्रयागराज और भदोही में नए पुलों को मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग vibhag के अंतर्गत दो बड़े पुल निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। प्रयागराज में गंगा नदी पर सलोरी-हेतापट्टी-झूंसी मार्ग को जोड़ने के लिए फुटपाथ सहित 04 लेन सेगमेन्टल बॉक्स गर्डर सेतु का निर्माण किया जाएगा। भदोही में गंगा नदी पर माता सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी) के पास पीपा पुल के स्थान पर दीर्घ सेतु पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
विकास प्राधिकरण और शहरी विस्तार
वाराणसी और विंध्याचल क्षेत्र के एकीकृत विकास के लिए नए विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना Yojna के तहत आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को नए शहरों के समग्र विकास हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है।
कैबिनेट के अन्य प्रमुख फैसले:
अनुपूरक बजट
वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए अनुपूरक अनुदान एवं विनियोग विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसे विधानसभा में पेश भी कर दिया गया है।
विशेषज्ञ चिकित्सक भर्ती बोर्ड
प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए ‘उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड’ के गठन का निर्णय लिया गया है।
ऊर्जा विभाग
रिवॉल्विंग बिल पेमेंट फैसिलिटी के तहत ऋण सीमा को 6800 करोड़ से बढ़ाकर 12000 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया गया।
महिला कल्याण
लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में 08 कामकाजी महिला छात्रावासों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण और नियमों में रियायत देने का प्रस्ताव मंजूर हुआ।
वाराणसी में टेक्सटाइल पार्क
संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना के तहत वाराणसी में 75 एकड़ भूमि पर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी।
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है और ऊपर आप पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं की किन-किन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिली है!




