Ctet परीक्षा की अनुमति के सम्बन्ध में
कार्यालय आदेश
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जा रहे है कि केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 नोटिस नम्बर CBSE/CTET/FEB/2025e73233 दिनांक 24.10.2025 के क्रम में प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक CTET स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग/सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहा जा रहा है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति निम्न प्रतिबन्धों के साथ प्रदान की जाती है।
सम्बन्धित शिक्षक/शिक्षिका विद्यालय अवधि में परीक्षा की तैयारी नहीं करेगें।
2. केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की परीक्षा हेतु आपको विशेष अवकाश प्रदान नही किया जायेगा।
3. केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की परीक्षा से विद्यालय के कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होता है जो दी गयी अनुमति स्वतः ही निरस्त हो जायेगी।
