UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! छाएगा ऐसा घना कोहरा 10 मीटर भी देखना होगा मुश्किल
लखनऊ। पूरब से लेकर पश्चिम तक पछुआ हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह Atul Kumar Singh के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को राजधानी सहित प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर अलर्ट alert जारी किया गया है।अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अचानक मौसम whether बदलने की वजह पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा है। अगले 2 दिनों में पछुआ हवा और तेज होगी, जिससे न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, दिन day के पारे में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।
इन जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका, देखें जिलावाइस लिस्ट
यूपी UP के लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बदायूं, बहराइच, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरेया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास के इलाकों में कोहरा घना होगा।