CTET एग्जाम NOC के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया का आदेश जारी
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा रहे है कि केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2025 नोटिस नंम्बर CBSE/CTET/FEB/e73233 दिनांक 24.10.2025 के कम में प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर की CTET में प्रतिभाग / सम्मलित होने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहा जा रहा है। उक्त परीक्षा में सम्मलित होने की अनुमति निम्न प्रतिबन्धों के साथ प्रदान की जाती है।
ये भी पढ़ें
UP Rojgar Mela 2025 : 27 जिलों में 16,000+ भर्तियाँ, दिसंबर में बड़ा मौका!
01. सम्बन्धित शिक्षक/ शिक्षिका विद्यालय अवधि में परीक्षा की तैयारी नहीं करेंगें।
02. केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की परीक्षा हेतु आपको विशेष अवकाश नहीं किया जायेगा।
03. केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की परीक्षा से विद्यालय के कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होता है तो दी गयी अनुमति स्वतः ही निरस्त हो जायेगी।





