UP Weather Update : पड़ने वाली है कंपकंपी छुड़ाने वाली कड़ाके की सर्दी! एक्टिव हो रहा एक और ‘सिस्टम’

UP Weather Update : पड़ने वाली है कंपकंपी छुड़ाने वाली कड़ाके की सर्दी! एक्टिव हो रहा एक और ‘सिस्टम’

दिन में सूरज की तपिश बर्फीली हवाएं धुंधली कर रही हैं। दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस अंतर आने के बाद भी बर्फीली हवाओं के असर ने रात के तापमान को गिरा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में हर रोज कमी आएगी।

13 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगला पश्चिमी विक्षोभ 13 व 14 दिसंबर को आने वाला है। इसके बाद पहाड़ों पर बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। इससे मौसम में सर्दी बढ़ जाएगी। बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इससे पहाड़ों की सर्दी नीचे तक आएगी और दिन में ठिठुरन वाली सर्दी हो सकती है। मौसम में अब कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। रात के तापमान में अब गिरावट आने वाली है। सुबह भी सर्द होगी।

बात आज के मौसम की करें तो 10 दिसंबर को मेरठ सहित आसपास के जिलों में सुबह कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। वहीं आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, लखीमपुरखीरी, बस्ती, देवरिया आदि जिलों में सुबह सर्द हवा चल सकता है और छिछला कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावनाएं हैं।

आगरा का मौसम

आगरा में सुबह और रात में सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान सामान्य से एक से अधिक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकली।

कानपुर का मौसम

बीती रात में बादलों के छाए रहने से न्यूनतम तापमान सोमवार के 9. 2 डिग्री से बढ़कर मंगलवार को 9.7 डिग्री पर पहुंच गया जबकि दिन में अच्छी धूप होने से अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री पर टिका हुआ है। मंगलवार को हवा की अधिकतम औसत गति भी सोमवार के 7.2 किमी से घटकर 4.1 किमी प्रति घंटा पर पहुंच गई। इसके बावजूद हवा में सर्दी का असर बना रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार इसकी वजह पहाड़ों पर हुई बर्फबारी है। जिसकी वजह से सर्द हवा चलकर कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि पहाड़ों पर अनुमान से कम बर्फबारी हुई है। इससे तापमान को नीचे गिराने में उत्तर पश्चिमी हवा अपना असर नहीं दिखा पा रही हैं।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join