परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कल से, पढ़िए सूचना

परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कल से, पढ़िए सूचना

नोएडा: परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में बुधवार से 16 दिसंबर December तक होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं Exam की तैयारियां बदलावों के बाद पूरी कर ली गई हैं। कक्षा एक में मौखिक परीक्षा, जबकि कक्षा 2 से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक परीक्षाएं होंगी।80 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा Exam में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग vibhag के अनुसार कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली जाएगी, जबकि कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित व मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं होंगी। विद्यालयों vidyalaya को प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षा व्यवस्था और मूल्यांकन से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी BEO कार्यालयों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA राहुल पंवार ने बताया कि परिषदीय और मान्यताप्राप्त विद्यालयों vidyalaya में कक्षा 1 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी, लेकिन 13 दिसंबर को होने वाली कक्षा पांच की परीक्षा अब 16 दिसंबर December को कराई जाएगी। इसमें सुबह पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में कला/संगीत की परीक्षा Exam आयोजित होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा Exam कार्यक्रम में सिर्फ यही दो बदलाव किए गए हैं, जबकि बाकी सभी तिथियां और निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे। 13 दिसंबर December को होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव का निर्णय इस दिन आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 को देखते हुए लिया गया है, ताकि परीक्षाओं की तिथियां टकराने से बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। शिक्षक संगठनों ने इस ओर ध्यान दिलाया था, जिसका संज्ञान लेते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। 17 को परीक्षा Exam का रिपोर्ट कार्ड Report Card जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join