यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परिषद ने मांगा विवरण, पढ़िए सूचना
ग़लत विवरण बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड Upload करने के लिए उत्तरदायी मानी जाएंगे प्रधानाचार्य अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश UP माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं Exam का कार्यक्रम घोषित हो चुका है।केन्द्र व्यवस्थापकों, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों, प्रयोगात्मक परीक्षकों, कक्ष निरीक्षकों तथा मूल्यांकन परीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए जनपद अयोध्या के सभी माध्यमिक विद्यालयों vidyalaya के प्रधानाचार्यों से उनके विद्यालय vidyalaya में कार्यरत समस्त शिक्षकों Teacher का अद्यतन विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड upload करने के निर्देश दिये गए हैं। परिषद की ओर से यह भी निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों Teacher के विवरणों की एक बार पुनः पूर्ण सतर्कता एवं गहनता से जांच कर ली जाए।
विशेष रूप से शिक्षकों Teacher का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नम्बर, शैक्षिक अर्हता तथा हाईस्कूल’ अथवा इण्टरमीडिएट में जिस विषय के अध्यापन के लिए उनकी नियुक्ति की गयी है, उस विषय का नाम एवं कोड Code की सावधानीपूर्वक पुष्टि कर ली जाए। जिससे किसी भी शिक्षक की गलत विषय में परीक्षक के रूप में नियुक्ति न होने पाए तथा कोई अनर्ह शिक्षक Teacher परीक्षक के रूप में चयनित न हो सके।
यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि किसी भी दशा में एक शिक्षक Teacher का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से अग्रसारित न होने पाये। सचिव यूपी बोर्ड up board ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि प्रधानाचार्यों द्वारा पोर्टल Portal पर अपलोड upload की गई त्रुटिपूर्ण अथवा भ्रामक सूचनाओं के आधार पर कोई अनर्ह/अयोग्य शिक्षक परीक्षक नियुक्त हो जाता है, तो इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य उत्तरदायी माने जाएंगे।




