शिक्षामित्र का कुएं में मिला शव, SIR के लिए बीएलओ के सहायक बनाए जाने के बाद से थे लापता
महोबा। एसआईआर SIR के काम में लगाए गए शिक्षामित्र shikshamitra का शव मिला है। कुएं में शिक्षामित्र का शव उतराता मिला। उन्हें बीएलओ BLO के सहायक के तौर पर ड्यूटी Duty पर लगाया गयाथाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम पवा निवासी 40 वर्षीय शंकरलाल प्राथमिक विद्यालय vidyalaya कंपोजिट में शिक्षामित्र shikshamitra के पद पर कार्यरत थे।बुधवार की दोपहर उनका शव गांव स्थित कुएं में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रधानाचार्य नूतन मिश्रा ने बताया कि 19 नवंबर को शंकरलाल की ड्यूटी बीएलओ BLO के सहयोग के लिए लगाई गई थी। तब से वह विद्यालय vidyalaya भी नहीं आ रहे थे और न ही उनकी कोई उनसे मुलाकात हुई।
चर्चा है कि शिक्षामित्र shikshamitra शराब का लती था और वह पिछले चार दिनों से लापता था। ग्रामीणों के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस Police मौके पर है। स्वजन का कहना है कि वे एसआइआर SIR कार्य को लेकर परेशान थे। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।