एसआईआर के दबाव पर शिक्षिका का आत्महत्या की चेतावनी का पत्र वायरल, कार्य में लगाए दूसरे शिक्षक, पढ़िए पूरी खबर

एसआईआर के दबाव पर शिक्षिका का आत्महत्या की चेतावनी का पत्र वायरल, कार्य में लगाए दूसरे शिक्षक, पढ़िए पूरी खबर

SIR के कार्य में अत्याधिक दबाव एवं उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिक्षिका के आत्महत्या करने का पत्र वायरल होने के बाद बीएसए BSA ने शिक्षिका के साथ और शिक्षकों Teacher को लगा दिया है, वह शिक्षिका के साथ मिलकर कार्य करेंगे।बीएसए BSA ने शिक्षिका से वार्ता करते हुए उसे सहयोग का भरोसा दिलाया। शिक्षिका द्वारा दूसरे सहयोगियों के साथ एसआईआर SIR का कार्य किया जा रहा है। बीएसए BSA ने अन्य शिक्षकों Teacher को भी जल्दबाजी में कार्य न करने के लिए कहा है। यदि किसी के पास काम ज्यादा है तो उसके साथ दूसरे शिक्षक Teacher लगाए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय vidyalaya ताजपुर में तैनात शिक्षिका रजनी की डयूटी बीएलओ BLO कार्य में लगी हुई है।

फिलहाल जिले District में एसआईआर SIR का कार्य चल रहा है। वह घर-घर जाकर मतदाताओं के फार्म भरा रही हैं। नगर की ज्ञानलोक कॉलोनी में वह कार्य कर रही हैं। शिक्षिका का सोशल मीडिया social media पर एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह एसआईआर SIR के कार्य को कर रही हैं, मगर उन पर कार्य का अत्याधिक दबाव है और अधिकारियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जब से एसआईआर SIR का कार्य शुरू हुआ है उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रपत्रों का ऑनलाइन फीडिंग online feeding करने का कार्य किया जा रहा है। पत्र में उन्होंने बताया कि काम करने के बावजूद भी उनके खिलाफ एफआईआर SIR कराने की धमकी दी जा रही हैं।

सोशल मीडिया social media पर यह पत्र वायरल होने के बाद विभागीय अफसर भी हरकत में आ गए हैं और उन्होंने पूरे मामले का संज्ञान लिया। बीएसए BSA डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य ने बताया कि शिक्षिका से इस मामले में वार्ता की गई और समस्या को सुना गया। उन्होंने बताया कि शिक्षिका के साथ दूसरे शिक्षकों Teacher को लगा दिया है और वह उनके साथ कार्य कर रही हैं। विभाग द्वारा किसी भी शिक्षक पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है। गाइड लाइन के अनुसार उन्हें एसआईआर SIR का कार्य करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों Teacher पर ज्यादा कार्य है उनके साथ दूसरे शिक्षकों Teacher को लगाया जाएगा।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join