अपर मुख्य सचिव ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

प्रिय #शिक्षामित्र साथियों पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय सदस्य विधान परिषद श्री #श्रीचंद शर्मा जी के नेतृत्व में श्रीमान अपर #मुख्य_सचिव बेसिक शिक्षा, श्रीमान #महानिदेशक स्कूल शिक्षा महोदया, एवं श्रीमान #विशेष_सचिव बेसिक शिक्षा महोदय से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्याओं पर #बिंदुवार वार्ता की गई माननीय #विधायक जी ने बहुत ही गंभीरता से हम सबकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए आग्रह किया साथ ही शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि, मूल विद्यालय एवं महिलाओं को ससुराल वापसी, कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन द्वारा अनुरोध किया गया ।

नीचे लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखें 

👇👇

https://www.youtube.com/live/uhoPsRJBGVM?si=6zAuy1fFr9MDVcFt

जिस पर श्रीमान अपर मुख्य सचिव महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को सभी समस्याओं के निदान हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शिक्षामित्रों की समस्याओं का स्थाई समाधान अवश्य होगा। आज की वार्ता में माननीय विधायक जी के नेतृत्व में संगठन के जिला अध्यक्ष बनारस अजय कुमार सिंह एवं अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाई विक्रम सिंह जी मौजूद रहे।

FB IMG 1763556233560 FB IMG 1763556242391 FB IMG 1763556252579

आपका साथी

सुशील कुमार यादव

प्रदेश महामंत्री

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ

Leave a Comment

WhatsApp Group Join