बड़ी खबर: पांच शिक्षामित्रों की संविदा हुई समाप्त, पढ़िए क्या है पूरा मामला
श्रावस्ती: बीएलओ BLO प्रशिक्षण से नदारद 5 शिक्षामित्रों का मानदेय अवरुद्ध करते हुए संविदा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। बीएसए BSA के सख्त रुख से विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। गुरुवार को बीएलओ BLO का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।
जिसमें सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya करनपुरवा में तैनात शिक्षामित्र अनीता तिवारी, प्राथमिक विद्यालय गुलरा में तैनात शिक्षामित्र कमलेश पाठक, प्राथमिक विद्यालय कोयलहवा के शिक्षामित्र जगदीश प्रसाद, हरिहरपुररानी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भवनियापुर की शिक्षामित्र प्रार्थना मिश्रा व प्राथमिक विद्यालय चकपिहानी की शिक्षामित्र मीरा कुमारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया था। बीएसए BSA ने इन 5 शिक्षामित्रों का मानेदय अवरुद्ध करते हुए संविदा समाप्ति की कार्रवाई की।
इसी तरह बीएलओ BLO प्रशिक्षण से अनुपस्थित जमुनहा के खावाकला प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक इमरान हुसैन व प्राथमिक विद्यालय हरद्वारी की सहायक शिक्षक श्वेता सिंह का वेतनवृद्धि अवरुद्ध किया है। इन सभी शिक्षकों Teacher ने बीएलओ BLO डयूटी करने से इनकार किया था।




