कल का मौसम :16, 17 नवंबर को बादल दिखाएंगे रौद्र रूप, आंधी संग बारिश होगी खूब; आईएमडी का बड़ा अलर्ट

कल का मौसम :16, 17 नवंबर को बादल दिखाएंगे रौद्र रूप, आंधी संग बारिश होगी खूब; आईएमडी का बड़ा अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम के साथ हवा की क्वालिटी बदतर होती जा रही है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 400+ पहुंचने से वातावरण में धुंध और धुएं का गुबार छाया है। फिलहाल, सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। आईएमडी ने वीकेंड पर यानी शनिवार और रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्द हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान 10 °C के आसपास स्थिर रहेगा, जिससे दिन में मौसम सुहावना एवं रात व सुबह के वक्त कड़ाके की ठंडक महसूस होगी। इस दौरान मैदानी व ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया नजर आएगा। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में लेट लतीफी के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पहाड़ों पर शीतलहर चलने के कारण कई जगह न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे पहुंच गया है। वहीं, स्काईमेट ने दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। 17 नवंबर तक लगातार तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं 18 और 19 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है। पूर्वोत्तर में कोहरे के साथ सर्दी बढ़ेगी।

 

यूपी-बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 7 दिन में कुछ बादलों की आवाजाही हो सकती है। फिलहाल, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह शाम कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। पहाड़ों की ओर से आ रहीं बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी का सितम जारी है। अगले सप्ताह में कोहरे और ठंडी के ग्राफ में इजाफा होगा। उधर, बिहार में भी अब कोहरी लेयर छाई नजर आएगी।

 

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी की ओर बढ़ रही है। सर्दी के साथ वातावरण में धुंध छाए रहने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। फिलहाल, आसमान साफ रहने की संभावना है। लेकिन, अब कोहरे की परत देखने को मिलेगी। अगर, पॉल्यूशन की बात करें एक्यूआई 400 के आसपास है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, वजीरपुर में सबसे खराब एक्यूआई 440 दर्ज किया गया, जबकि चांदनी चौक में एक्यूआई 438 दर्ज किया गया। उधर, पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join