जानना जरूरी : अब महिलाओं के लिए बड़ी खबर, रात की शिफ्ट में काम करने पर मिलेगा दोगुना वेतन

जानना जरूरी : अब महिलाओं के लिए बड़ी खबर, रात की शिफ्ट में काम करने पर मिलेगा दोगुना वेतन 

महिलाओं को ट्रांसपोर्ट, हेल्थ और कई तरह की सिक्योरिटी सुविधाएं भी मिलेंगी। रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए CCTV निगरानी की सुविधा भी होगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें 👉 New BSA List : कई जिलों को मिले नए बीएसए, देखें उनके ऑर्डर

महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में महिलाएं रात 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी। खास बात यह है कि रात की शिप्ट में काम करने वाली महिलाओं को दोगुना वेतन मिलेगा।

इसके अलावा महिलाओं को ट्रांसपोर्ट, हेल्थ और कई तरह की सिक्योरिटी सुविधाएं भी मिलेंगी। रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए CCTV निगरानी की सुविधा भी होगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। एक अधिसूचना में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बारे में बताया है कि यह नियम राज्य के सारे उद्योगों पर लागू होगा। 

इस नियम के लाागू होने के बाद खतरनाक कैटेगरी में आने वाले सेक्टरों में भी महिलाएं अब काम कर सकेंगी। गौरतलब बात है कि महिलाएं पहले 12 तरह के औद्योगिक वर्गों में ही कार्यरत थीं। वहीं अब इस संख्या को बढ़ाकर 29 सेक्टरों तक कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार के इस नए नियम के बाद महिलाएं सप्ताह में 6 दिन तक काम कर सकेंगी। इसके अलावा ओवरटाइम सीमा को बढ़ाकर अब 75 घंटे से 144 घंटे प्रति तिमाही कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक यह फैसला न केवल एक प्रशासनिक सुधार है। महिला सशक्तिकरण और लैंगिंक समानता को मजबूती देने की दिशा में इसे ठोस कदम माना जा रहा है।   

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से उद्योगों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इसके अलावा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और महिलाएं भी पुरुषों के समान अपना योगदान दे सकेंगी। 

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार 1090 वीमेल पावर लाइन, 112 हेल्पलाइन, एंटी रोमियो स्क्वाड्स और सेफ सिटी प्रोजेक्ट जैसी व्यवस्थाओं के जरिए प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join