शिवकुमार शुक्ला का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश जानिए क्या कहा उन्होंने?
सभी साथियों को अवगत कराना है कि यह बैठक अपनी चुनावी लाभ के लिए माननीय अनिल राजभर जी कर रहे हैं । अमरेंद्र जी उनके विधानसभा के हैं कल ही मुझे जानकारी हुई थी उसके बाद तथ्यों को पता किया गया तमाम जानकारी के बाद पता चला कि माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी बाहर हैं ।।
यह बैठक माननीय मंत्री राजभर जी द्वारा व्यक्तिगत रूप से आयोजित की गई है।।
जबकि 2 साल से लगातार माननीय अनिल राजभर जी से संवाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ द्वारा किया गया है इधर लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने का विचार विमर्श और अनुरोध किया गया है जिसमें हमारे सभी साथी उपस्थित थे ।।
ये भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को सरकार जल्द ही देगी खुशखबरी, मंत्री जी का बड़ा बयान
ना ही किसी को काम के लिए रोका गया है और ना ही कोई काम ऐसा है कि लोग कर नहीं रहे है सारे लोग काम कर रहे हैं लेकिन कोई व्यक्तिगत रूप से अगर किसी के साथ बैठक करेगा उसमें कोई रोक भी नहीं सकता।।
यह सरकारों की नीति है की जो मेहनत करता है जो आगे अपने समाज के लिए कुछ अच्छा चाहता है लोगों के लिए समय देता है उसको पीछे करने का निरंतर प्रयास होता है फिर भी हम सब लोग इससे विचलित नहीं होंगे और पूरी ताकत के साथ संगठन और शिक्षामित्र हित में निरंतर प्रयास करते रहेंगे और सभी से अपेक्षा भी है कि सभी लोग अपने-अपने समय अनुसार संघर्ष में सहयोग करें।।
हम लड़ेंगे लड़ेंगे जीतेंगे जीतेंगे।।
आपका
शिव कुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष




