प्रधानाध्यापक को लिफ्ट देकर बैठाया, जेब से पार किए 50 हजार रुपये, एनकाउंटर में लगी गोली, पढ़िए क्या है पूरा मामला
उन्नाव। बैंक से रुपये Rupye निकालकर घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे जूनियर विद्यालय vidyalaya के प्रधानाध्यापक headmaster को एक बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर बीच में बैठाया और जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए।कुछ दूरी पर उन्हें उतारकर आरोपित भाग निकले। घटना की जानकारी information के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की। 5 घंटे बाद ही एक आरोपित की पुलिस Police से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
आसीवन क्षेत्र में कस्बा सफीपुर निवासी सुरेंद्र गौड़ कुलहा अटौरा में जूनियर विद्यालय vidyalaya में प्रधानाध्यापक headmaster हैं। बुधवार दाेपहर लगभग 3 बजे मियागंज-आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से उन्होंने 50 हजार रुपये rupye निकाले और घर जाने के लिए सफीपुर मोड़ पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे।
इसी दौरान 2 बाइकों से 4 युवक उनके पास पहुंचे एक बाइक सवार ने सफीपुर चलने की बात कह उन्हें झांसे में लिया और बीच में बैठा लिया। दूसरी बाइक सवार दो युवक भी पीछे चल दिए। सफीपुर-मियागंज मार्ग पर ताजपुर गांव की मोड़ के पास बाइक में पीछे बैठे युवक ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये rupees निकाल लिए।
प्रधानाध्यापक headmaster ने हाथ पकड़ा तो धमकाने के बाद कुछ दूरी पर बाइक से नीचे उतारकर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर हरकत में आई पुलिस Police ने वायरलेस सेट से मैसेज message कर क्षेत्र व आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी कराई। 5 घंटे बाद रात करीब 8 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों को आता देख संदेह के आधार पर पुलिस Police ने रोकने का प्रयास किया।
एक बाइक पर पीछे बैठा युवक कूद गया और पुलिस Police पर फायर कर भागने लगा। खुद का बचाव कर पुलिस Police ने जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। उसके तीन साथी भाग निकले। घायल ने अपना नाम भंवर सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी नेगपुर थाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद बताया। उसके पास एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए। उसने साथियों के नाम फर्रुखाबाद के कंपिल निवासी बंदरिया व हरदोई के सांडी निवासी सुरेंद्र व राजाबाबू बताया।
सीओ CO संतोष कुमार सिंह Santosh Kumar Singh ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आराेपित भंवर सिंह पर फर्रुखाबाद व बदायूं जिला में चार मुकदमे दर्ज हैं। उनके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चोरी के साथ पुलिस पर जानलेवा हमले की धारा में सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।



