UP में 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, महिला कर्मचारियों को मिलेंगी 2 खास छुट्टियां

UP में 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, महिला कर्मचारियों को मिलेंगी 2 खास छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन मंगलवार को सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अक्टूबर माह पहले से ही त्योहारों के कारण छुट्टियों से भरा हुआ है, ऐसे में यह अवकाश छात्रों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है।

7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश* घोषित, विज्ञप्ति जारी

👇👇

1000155162 1

ये भी पढ़ें 👉 कर्मयोगी पोर्टल पर यह 4 प्रशिक्षण पूर्ण करें शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मी हेतु। महत्वपूर्ण लिंक के जरिए आज ही पूर्ण करें

अक्टूबर में लगातार मिल रही हैं छुट्टियां

अक्टूबर की शुरुआत से ही त्योहारों के चलते अवकाश घोषित किए जा रहे हैं। 1 और 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी दी गई थी। अब 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी प्रदेशव्यापी अवकाश रहेगा। इसके बाद दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती और 28 अक्टूबर को छठ पूजा पर भी छुट्टियां तय हैं।

बैंकों में कब रहेंगे अवकाश?

अक्टूबर में बैंकों का संचालन भी कई दिनों तक बंद रहेगा। 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश था, वहीं दिवाली के मौके पर 22 और 23 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती पर भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

7 अक्टूबर का अवकाश

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में 7 अक्टूबर को सरकारी दफ्तरों, विद्यालयों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा महीने के अंत तक दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों पर भी अवकाश का लाभ मिलेगा। इन दिनों में सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

 

महिला कर्मचारियों के लिए विशेष छुट्टियां

 

महिला कर्मचारियों को सालभर में कुल 5 विशेष अवकाश दिए जाते हैं। इनमें से तीन पहले ही मिल चुके हैं और अब अक्टूबर में दो और छुट्टियां तय हैं।

10 अक्टूबर – करवाचौथ

13 अक्टूबर – अहोई अष्टमी

इन खास अवसरों पर महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा। अन्य विशेष छुट्टियों में संकट चतुर्थी, हरियाली तीज और हलषष्ठी शामिल हैं।

स्थानीय स्तर पर भी हो सकते हैं बदलाव

प्रदेश स्तर पर घोषित छुट्टियां समान रहती हैं, लेकिन जिला प्रशासन और स्कूल अपनी आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्तअवकाश भी घोषित कर सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join