उत्तर प्रदेश में इन छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकार हर महीने देगी 9 हजार रुपये
उत्तर प्रदेश सरकार UP Government ने विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों Students के लिए एक नई पहल की घोषणा की है, जिसके तहत अब ये छात्र विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में अप्रेंटिसशिप कर सकेंगे।सरकार government की ‘मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना’ Yojna का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा shiksha के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। योजना Yojna के अंतर्गत विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थानीय उद्योगों के साथ एमओयू करेंगे, ताकि छात्रों को उनकी पढ़ाई के अनुसार अप्रेंटिसशिप का अवसर मिल सके।
इस मानदेय mandey में केंद्र सरकार government 4500 रुपये, उद्योग 3500 रुपये और राज्य सरकार government 1000 रुपये वहन करेगी।राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके हिस्से के 1000 रुपये स्वयं वहन करेगी। योजना के सुचारु संचालन के लिए उच्च शिक्षा विभाग vibhag को 100 करोड़ रुपये का बजट budget आवंटित किया गया है और जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना का सबसे बड़ा लाभ स्नातक स्तर के छात्रों को मिलेगा, जिनमें प्रोफेशनल कोर्सेज के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस योजना Yojna के माध्यम से गैर-तकनीकी कोर्सेज के छात्र भी तकनीकी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें नौकरी पाने में आसानी होगी। योजना Yojna के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर उद्योगों से समन्वय किया जाएगा ताकि छात्रों को उनके क्षेत्र के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके।