FLN प्रशिक्षण से 38 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक गैरहाजिर

FLN प्रशिक्षण से 38 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक गैरहाजिर

बदायूं: खंड शिक्षा संसाधन केंद्र (बीआरसी) BRC में चल रहे फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) FLN प्रशिक्षण में शिक्षकों Teacher की लापरवाही उजागर हुई है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों Teacher को कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित के बुनियादी कौशल विकसित करने के तरीके सिखाना है।शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक इस प्रशिक्षण Training से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। हालात ये हैं कि बीएसए BSA के निरीक्षण में 38 शिक्षक teacher नदारद मिले। इनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

बीआरसी BRC जगत में दो दिनी प्रशिक्षण चल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA वीरेंद्र कुमार सिंह शनिवार सुबह प्रशिक्षण की स्थिति जानने के लिए पहुंचे। उन्हें कई शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक गैरहाजिर मिले। बीएसए BSA ने बताय कि अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों Teacher से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि फिर भी सुधार नहीं दिखा तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एफएलएन FLN कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति new education policy के तहत चलाया जा रहा है। लक्ष्य है कि वर्ष 2026-27 तक प्राथमिक स्तर के सभी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई और गणित की बुनियादी दक्षता मिल सके। ऐसे में प्रशिक्षण से दूरी शिक्षा के इस महत्वाकांक्षी अभियान को कमजोर कर सकती है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join