खुशखबरी! उत्तर प्रदेश में इन कर्मचारियों की सैलरी में हुआ बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे ₹18,000
लखनऊ। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगियों एवं श्रमिकों को अब हर महीने 18 हजार रुपये न्यूनतम दिए जाएंगे। हाई कोर्ट HC के आदेश के बाद अब वन विभाग Vibhag ने वर्ष 2013 से पहले से काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों व श्रमिकों को न्यूनतम 18 हजार रुपये Rupye की धनराशि निर्णय लिया है।
प्रदेश Pradesh में ऐसे करीब 3200 कर्मचारी हैं। बुधवार को वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेनाArun Kumar Saxena ने अधिकारियों को दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को तत्काल लाभ देने के निर्देश दिए। अभी तक इन्हें दैनिक मजदूरी के रूप में 252 रुपये rupye प्रतिदिन के हिसाब से मिलते हैं।मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश को इसका नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह श्रमिक पौधारोपण अभियान के तहत विभिन्न कार्यों के लिए लगाए जाते हैं। सभी वन प्रभागों में उनके यहां कार्यरत श्रमिकों को 18 हजार रुपये rupye देने के निर्देश दिए गए हैं।