वसूली के आरोप में हटाए गए खंड शिक्षा अधिकारी चरखारी
महोबा: ब्लॉक चरखारी में तैनात बीईओ BEO अंकित सिंह को जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। वसूली के आरोप और लगातार विवादों में घिरे रहने के चलते बीएसए BSA ने यह कार्रवाई की है। ब्लॉक चरखारी का अतिरिक्त प्रभार कबरई बीईओ BEO प्रवेश वाजपेयी को सौंपा गया है।कबरई ब्लाक के नरेड़ी गांव के हरगोविंद ने स्टांप पेपर पर जिलाधिकारी DM को शिकायती पत्र दिया था कि चरखारी बीईओ BEO अंकित सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं।
इसके पहले जैतपुर ब्लाक में पदस्थापना के दौरान बीईओ BEO अंकित सिंह पर प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाॅक इकाई ने वसूली के आरोप लगाते हुए बीएसए BSA राहुल मिश्रा से शिकायत की थी। बीएसए BSA ने नोटिस notice जारी करके मामले में जवाब-तलब किया था और कुछ दिनों बाद उन्हें जैतपुर से हटाकर चरखारी ब्लॉक में पदस्थ किया था। चरखारी में तैनाती के कुछ दिनों day’s बाद फिर से शिकायतें मिलने लगीं। बार-बार शिकायतें आने पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने सोशल मीडिया social media पर मुद्दे को उठाया। इसके बाद बीएसए राहुल मिश्रा ने बीईओ BEO अंकित सिंह को BSA चरखारी से हटाकर कार्यालय में अटैच किया है।