1540 शिक्षकों को ऑफलाइन तबादले का इंतजार, पढ़िए सूचना

1540 शिक्षकों को ऑफलाइन तबादले का इंतजार, पढ़िए सूचना

प्रयागराज: सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 1540 शिक्षकों Teacher और प्रधानाचार्यों के ऑफलाइन तबादले Transfer की फाइल फंसी है। शासनादेश में ऑफलाइन तबादले की व्यवस्था होने के बावजूद स्थानान्तरण आदेश जारी नहीं होने से शिक्षकों teacher में आक्रोश पनप रहा है।ऑफलाइन तबादले समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ madhyamik shikshak Sangh (ठकुराई गुट) ने 30 अगस्त August को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

संगठन के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने मुख्यमंत्री CM को पत्र लिखकर शिक्षा निदेशालय को शिक्षकों teacher के ऑफलाइन स्थानांतरण आदेश निर्गत करवाने का अनुरोध किया है। लालमणि द्विवेदी lalmadhi diwedi का कहना है कि कायदे-कानून दरकिनार करते हुए सत्येंद्र सिंह बिष्ट समेत दर्जनों शिक्षकों teacher के ऑफलाइन तबादने के फरमान सीधे जारी किए गए हैं।

दूसरी ओर लाचार और विवश हजारों ऐसे शिक्षक teacher हैं, जिन्होंने अपने विकट पारिवारिक समस्याओं के चलते पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए और अथक पैरवी करके अपने स्थानांतरण की फाइलें शिक्षा निदेशालय तक पहुंचाई हैं। ये शिक्षक पिछले तीन महीने mahine से स्थानांतरण के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हैं तथा उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join