3 मार्च को छुट्टी होगी या नहीं? CM से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की बड़ी मांग
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुनदेव भारती और सचिव तनुजा श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री CM को पत्र लिखकर तीन मार्च March को सार्वजनिक अवकाश Holiday घोषित करने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि 2 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि चार मार्च March को होली खेली जाएगी। एक व दो मार्च March को रविवार व होली का सार्वजनिक अवकाश है। मगर 3 मार्च को कार्यालय खुला है।
होली पर तमाम अधिकारी और कर्मचारी अपने गांव या गृह जनपद चले जाते हैं। ऐसे में त्योहार की दो तिथियों के बीच एक दिन कार्यालय खुलने से असुविधा हो रही है। कर्मचारियों karmchariyon की सुविधा को देखते हुए कुछ जिलों के जिलाधिकारियों DM ने 3 मार्च की भी छुट्टी Holiday घोषित कर दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री CM से तीन मार्च का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।