03 मार्च 2026 को होली का अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में मांग पत्र

03 मार्च 2026 को होली का अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में मांग पत्र

प्रयागराज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश ने होली अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण मांग उठाई है। संघ ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजकर 03 मार्च 2026 को भी अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मौर्य त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मज़हर मुहम्मद ख़ां और प्रदेश महामंत्री अरुणेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में 02 मार्च और 04 मार्च को ही होली का अवकाश घोषित किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व वर्षों में होली पर्व की महत्ता को देखते हुए तीन दिन का अवकाश दिया जाता रहा है। होली का त्योहार ब्रज क्षेत्र सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने मूल निवास से दूर विभिन्न जनपदों में तैनात हैं, जिससे उन्हें घर पहुंचने और परिवार के साथ त्योहार मनाने में कठिनाई होती है।

शिक्षक संघ ने मांग की है कि 03 मार्च 2026 को भी अवकाश घोषित किया जाए, ताकि शिक्षक अपने परिवार के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मना सकें।

1000454949

Leave a Comment

WhatsApp Group Join